चीनी हमले में भारत के 20 जवान शहीद!




नमस्कार🇮
 जय हिंद!🇮🇳🇮🇳 
मैं अर्पित जायसवाल...
 बात कर रहा हूं .. इस वक्त के सबसे गंभीर मुद्दे के बारे में मुद्दा है भारत और चाइना का सीमा विवाद बीती रात हुई खूनी संघर्ष में भारत ने अपने 20 जवान को खो दिए ! मैं शहीद हुए जवानों के प्रति गहरी संवेदना और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ! सुनकर बड़ा कष्ट हुआ अतः मुद्दे पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है , जिस तरह आए दिन चीन भारत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है . ऐसे में हमें अपनी सुरक्षा और संप्रभुता दोनों का ख्याल रखते हुए संयम के साथ भविष्य की नीतियों को तैयार करना होगा सिर्फ भारतीय सरकारों को ही नहीं भारतीय आम जनमानस को भी इस संवेदनशील मुद्दे पर सोचना होगा ! वक्त है कि सरकार और सेना के साथ साथ भारत का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य को समझें सेना और सरकार के साथ-साथ भारत के हर एक नागरिक को चाइना से अपनी व्यक्तिगत लड़ाई लड़नी है अब सवाल उठता है कि भारत का नागरिक चाइना से व्यक्तिगत लड़ाई कैसे लड़े तो मैं आपको बता देना चाहता हूं यह बहुत ही आसान है आपको चाइना को आर्थिक नुकसान पहुंचाना है,आपको यह दिखाना है कि आप अपने अपने देश सरकार और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को भली-भांति समझते हैं आप खुद भी और दूसरों को भी प्रेरणा दीजिए कि वह ज्यादा से ज्यादा चाइना को आर्थिक चोट पहुंचाए और चाइनीस वस्तुओं का बहिष्कार करें और ज्यादा से ज्यादा भारतीय उत्पादों का प्रयोगा करें तथा दूसरों को भी करने को कहें अगर अभी आपने निर्णायक कदम नहीं उठाए तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे तब हमारे हाथों में पाने के लिए कुछ नहीं रहेगा इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम तथा कर्तव्य को समझे और ज्यादा से ज्यादा दूसरों को समझाएं!


 

Comments

Popular Posts